बारिश से गरीब का कच्चा माकान गिरा उप जिलाधिकारी से की सहायता की मांग

बारिश से  गरीब का कच्चा माकान गिरा उप जिलाधिकारी से की सहायता की मांग  

दैनिक अक्षय मेल कार्यालय प्रयागराज
रिपोर्टर ----- महमूद अहमद



फूलपुर ----- विकास खण्ड के मैलहन गांव निवासी चाँद बाबू पुत्र नूर मोहम्मद गरीब होने के कारण कच्चे माकान पर स्वजन सहित गुजर बसर करता था विगत तीन दिनों तक हुई बारिस के चलते उसके मकान की कच्ची दीवार में सीलन आने के कारण रविवार दोपहर में अचानक भरभरा कर पिछले हिस्सा  गिर गया जिसमें रखा गृहस्ती का सामान गेंहू,चावल ,चारपाई विस्तर सहित अन्य घरेलू सामान दबकर नष्ट हो गया किसी तरह ग्रामीणों की मदद से कुछ सामान बाहर निकाला गया भुक्त भोगी ने उप जिलाधिकारी को सूचना देकर सहायता की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ