आग लगने से गृहस्ती जलकर खाक फूलपुर।

आग लगने से गृहस्ती जलकर खाक फूलपुर। 

दैनिक अक्षय मेल कार्यालय प्रयागराज

रिपोर्टर ---- महमूद अहमद


फूलपुर--- कोतवाली क्षेत्र के मैलवन गांव के नईकोट मोहल्ले में रात में अचानक एक घर मे संदिग्ध परिस्थितियो में आग लग जाने के कारण गृहस्ती का सारा सामान जलकर राख हो गया भुक्त भोगी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मैलवन गांव के नईकोट मोहल्ला निवासी मानिक चन्द्र पुत्र महादेव के कच्चे घर मे अचानक शनिवार की मध्यरात्रि में आग लग गई जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते गृहस्ती का सारा सामान जलकर राख हो गया भुक्त भोगी के अनुसार पड़ोस के कुछ लोगो से जमीन के चलते विवाद हो गया था पीड़ित के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आपसी संजिस मानते हुए दोनों पक्षो के खिलाफ शांति भंग की धारा में मुकदमा कायम किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ