शहीद एसआई अनूप सिंह के घर पहुंचे एएसपी, मासूम बच्चों को देख आंखों में छलका आंसू।

शहीद एसआई अनूप सिंह के घर पहुंचे एएसपी, मासूम बच्चों को देख आंखों में छलका आंसू।
 

 अनिल यादव ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ /दैनिक अक्षय मेल ।




प्रतापगढ। कानपुर में बदमाशों सेे मुठभेड़ में शहीद हुए हैं सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार सिंह के घर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र द्विवेदी को देखकर  शहीद सब इंस्पेक्टर  अनूप सिंह  के बच्चे फफक  फफक कर रोने लगे जिसे देखकर अपर पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को अपनी गोद में उठा लिया और उन्हें दुलार देवी है ढांढस बताया इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों के अलावा स्थानीय लोगों की आँखे छलछला  गई।
कानपुर में बदमाशों से मुठभेड़ में शहीद हुए एसआई अनूप कुमार सिंह प्रतापगढ़ के मानधाता थाना अंतर्गत बेलखरी गांव के रहने वाले हैं । इनकी प्राथमिक शिक्षा गांव में ही हुई आगे की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुई ।
वर्ष 2004 में उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती में चयन हुआ । उसके बाद 2013 – 14 एसआई में भर्ती हुए । जैसे ही कानपुर से खबर गांव में पहुंची पूरे परिवार में कोहराम मच गया।पत्नी नीतू सिंह एवं बेटी गौरी,बेटे सूर्यांश सिंह का रो – रो कर बुरा हाल है।
शहीद सब इंस्पेक्टर अनूप सिंह के पिता रमेश बहादुर सिंह रिटायर्ड रेलकर्मी और माँ जड़ावती सिंह ग्रहणी हैं
अनूप कुमार सिंह के बड़े भाई आलोक कुमार सिंह व्यवसायी हैं जबकि छोटे भाई अनुज कुमार सिंह घर पर रहकर कम्पटीशन की तैयारी कर रहें हैं ।
परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाले अनूप सिंह बेहद ही सरल,मिलनसार थे उनकी शहादत की खबर से जिले में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ