प्रदेश में करोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण
के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 05 जुलाई से 15 जुलाई 2020 तक विशेष
सर्विलांस अभियान संचालित किया जाएगा, जिसके संबंध में बुधवार सायं को
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में
बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि विशेष सर्विलांस
अभियान को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत एवं निष्ठा के साथ कार्य करें,
इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि
शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। जिलाधिकारी ने कहा
कि अभियान का निरंतर सुपरवाइजर द्वारा सुपरविजन किया जाए। जो भी संदिग्ध
हो उनका सैंपल करा कर जांच के लिए भेजा जाए, जो भी संदिग्ध लोग सैंपल
कराने में आनाकानी करें तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने
कहा कि संक्रमण फैलाने की इजाजत किसी को भी नहीं है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि शासन
के निर्देश पर जनपद में 05 जुलाई से 15 जुलाई तक निरंतर को कोविड अभियान
संचालित किया जाएगा, जिसके लिए नगरीय क्षेत्र में 110 तथा ग्रामीण
क्षेत्र में 1122 टीमें बनाई गई हैं, जो घर-घर जाकर संवेदीकरण करने के
साथ-साथ कंटेनमेंट जोन में आई.एल.आई. एवं एस.ए.आर.आई. एवं नान-कंटेनमेंट
जोन में एस.ए.आर.आई. के रोगियों का घर-घर जाकर गहन सर्वेक्षण करेगी।
सर्वेक्षण में आई.एल.आई. एवं एस.ए.आर.आई. सहित अन्य गंभीर रोग से ग्रसित
व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान का
माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। प्रत्येक सर्वेक्षण टीम में दो सदस्य
होंगे तथा टीम द्वारा प्रातः 8.00 बजे से अपराहन 2.00 बजे तक भ्रमण कार्य
किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां टीम
का हिस्सा होंगी। सर्वेक्षण के पूर्ण होने पर प्रत्येक घर पर जागरूकता के
लिए स्वास्थ विभाग द्वारा तैयार किया गया स्टीकर लगाया जाएगा। उन्होंने
बताया कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक व्यक्ति की जांच कर यह पता लगाया
जाए कि कहीं उनमें कोविड-19 संक्रमण के लक्षण तो नहीं है। जांच के दौरान
किसी घर में एस.ए.आर.आई. रोगी मिलता है तो उन रोगियों की पल्स ऑक्सीमीटर
से जांच की जाएगी तथा इसकी सूचना तत्काल पर्यवेक्षक के माध्यम से प्रभारी
चिकित्सा अधिकारी/जोनल अधिकारी को दी जाएगी, जिससे उनका तत्काल इलाज शुरू
किया जा सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश,
भू-राजस्व अधिकारी डॉक्टर सुनील वर्मा, समस्त चिकित्सा प्रभारी सहित
संबंधित अधिकारीगण उपस्थित उपस्थित रहे !

0 टिप्पणियाँ