जौनपुर 03 जुलाई 2020 अक्षय मेल समाचार
जिला पूर्ति अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को 05 माह (जुलाई, 2020 से नवम्बर, 2020
तक) बढ़ा दिया गया है। जिसमें वितरण का प्रथम चक्र प्रत्येक माह की 05
तारीख से प्रारम्भ होकर 14 तारीख तक, द्वितीय चक्र प्रत्येक माह की 21
तारीख से प्रारम्भ होकर 30 तारीख तक सम्पन्न होगा। माह के दोनों वितरण
चक्रों में मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से सम्पन्न होने वाले
वितरण के समय कार्डधारक से आधार प्रमाणीकरण न होने का कारण तथा
उसका/परिवार के किसी अन्य सदस्य का मोबाइल नम्बर संरक्षित किया जाएगा तथा
पूर्ति निरीक्षक द्वारा उक्त मोबाइल नम्बर की पुष्टि सुनिश्चित करते हुए
कार्डधारक के उक्त मोबाइल नम्बर को राशनकार्ड मैनेजमेंट सिस्टम में
लाभार्थी के डाटाबेस में फीड कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। उक्त
मोबाइल नम्बर का प्रयोग मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन हेतु किया जाएगा।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत 05 किग्रा0 प्रति यूनिट
के आधार पर चावल का वितरण पूर्णतया निःशुल्क है। इसका वितरण अन्त्योदय
एवं पात्र गृहस्थी दोनों प्रकार के कार्डधारकों में किया जाना है। इस
हेतु उचित दर दुकानों पर भी अनिवार्यतः निःशुल्क चावल वितरण की सूचना का
प्रदर्शन किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र लाभार्थी
खाद्यान्न प्राप्ति से वंचित न रहें

0 टिप्पणियाँ