रायबरेली
ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से एक की मौके पर मौत दूसरा हुआ गंभीर रूप से घायल
अक्षय मेल रायबरेली,
नीलम रिपोर्ट
हरचंदपुर/ रायबरेली ।। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिंद्रा एजेंसी के पास रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर चालक की लापरवाही ने बाइक सवार को कुचल दिया, तेजस शर्मा पुत्र दीनानाथ शर्मा सेक्टर E राजा जी पुरम लखनऊ का निवासी है जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है. ग्रामीणों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान हाईवे के पास मकान बनवा रहे थे जिसके लिए समान ट्रैक्टर से लेकर आ रहे थे, ट्रैक्टर टांडा ग्राम प्रधान रामहित का बताया जा रहा है । आपको बताते चले लखनऊ से रायबरेली आ रहे UP 32LA 9015 बाइक सवार वहीं रॉन्ग साइड से आ हारे टैक्टर ने बाइक सवार को कुचल दिया जिस की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है जिसको उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया है ।आपको बता दें कि मामला गंगागंज स्थित महेंद्रा एजेंसी के पास का है जहा रांग साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार की जान ले ली!
ऐसा ही एक मामला 2 साल पहले दबंग ग्राम प्रधान द्वारा कराया गया था जिसमें ग्राम प्रधान ने कुछ गुंडों को बुलाकर एक व्यक्ति पर हमला कराया था इसका मोबाइल पर्स व 15 हज़ार रुपये छीने गए थे. गुंडे प्रधान के रिश्तेदार थे इनको प्रधान अपने यहां पाल रखा था अब देखना यह है कि ग्राम प्रधान रामहित के ऊपर कोई कार्यवाही होती है या नहीं यह तो आने वाला समय बतायेगा।

0 टिप्पणियाँ