चन्द रुपए की लालच में की गई एक निरीह की निर्मम हत्या।
----------------------------------------
अपने अधपगले मां,बाप व नन्ही बहिन का था एकलौता सहारा।
अक्षय मेल रायबरेली, नीलम
डीह, रायबरेली ।। डीह थाना क्षेत्र की परसदेपुर चौकी के अन्तर्गत ग्राम पूरे मकन्दी मजरे बारा निवासी संजय पासी उम्र लगभग 16 वर्ष पुत्र श्याम लाल,पड़ोस के ही भुवनेश्वर प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह एडवोकेट की आम के बगीचे की रखवाली करता था।बाग परसदेपुर के वसीम ने कई बर्षो से किराए पर ले रखा था। उसके अनुसार कल शाम लगभग 8.30 बजे वसीम ने बाग की रखवाली कर रहे मजदूरों का हिसाब किताब चुकता कर घर चला गया। संजय के पास घर नहीं था वह उसी बाग में ही रहा करता था, अन्य दिनों की भांति कल भी सबके चले जाने के बाद वही बाग में ही सो गया।मात्र तीन हजार रुपए की लालच में चन्द रुपयों के लोभी दुष्ट लोगों ने निरीह की निर्मम हत्या कर दी।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान बद्री विशाल सिंह ने परसदेपुर चौकी इंचार्ज पवन प्रताप सिंह को सूचना दी।आनन फानन में उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजवाया। आस पड़ोस के काफी लोग इकट्ठे हो गए।परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है। ऐसे सीधे साधे और गरीब की हत्या पर सभी लोग स्तब्ध हैं।मृतक पिता श्याम लाल, मां सुन्दारा व लगभग सात बर्षीय बहिन का एकलौता सहारा था। पुलिस जांच पड़ताल के लिए मृतक के साथ बाग की रखवाली कर रहे बालमुकुंद पुत्र मोती पासी,प्रेम चन्द्र पुत्र सभादीन पासी,राम मिलन पुत्र शंकर पासी व अर्जुन पुत्र नन्हू पासी,राहुल पुत्र रामशंकर पासी को थाने ले गई है।क्षेत्र में चर्चा है कि हत्यारे का पता चल गया है, पुलिस अभी बताने से इन्कार कर रही है। मौके पर चौकी इंचार्ज पवन प्रताप सिंह, थाना अध्यक्ष डीह जे पी यादव, एसआई संतोष यादव, क्षेत्राधिकारी सलोन राम किशोर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।मौके पर यस पी स्वप्निल ममगई पहुंचकर सीओ रामकिशोर डीह थानाध्यक्ष जे पी यादव व चौकी इंचार्ज पवन प्रताप सिंह को जल्द खुलासे के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

0 टिप्पणियाँ