महाराजगंज, रायबरेली - नशे की हालत में युवक ने परिवार के कई सदस्यों को किया घायल
अक्षय मेल रायबरेली,
नीलम रिपोर्ट
महराजगंज रायबरेली/
बीती रात थुलवाॅसा चौकी क्षेत्र के नसीब खा का पुरवा मजरे रसेहता गांव में शाम 6:00 बजे नशे में धुत नागेंद्र ने गांव के ही एक परिवार पर गाली गलौज का लाठी-डंडों से जमकर वार कर दिया इसमें दूसरे पक्ष के तीन लोग चोटिल हुए जिसमें संतोष पुत्र उमाशंकर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नागेंद्र पुत्र अहोरवा अरविंद पुत्र अहोरवा के खिलाफ मारपीट करने व गाली गलौच जैसे गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर नागेंद्र को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी बताते चलें कि कल दिनांक 25 जुलाई को शाम 6:00 बजे नसीब खान का पुरवा मजरे रसेहता गांव में संतोष कुमार पुत्र उमाशंकर अनीता देवी पत्नी संतोष कुमार व रवि शंकर पुत्र संतोष अपने घर पर किराने की दुकान पर बैठे थे तभी शाम 6:00 बजे नशे की हालत में धूत नागेंद्र पुत्र अहोरवा वा अरविंद पुत्र अहोरवा आए और गाली गलौज करने लगे मना करने पर लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा जिसमें संतोष वह पत्नी अनीता तथा पुत्र रवि शंकर को गंभीर चोटें आई घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने नागेंद्र
को पकड़कर कोतवाली ले आए और मामले में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई।

0 टिप्पणियाँ