योगी सरकार ने शहनवाज आलम को किया फर्जी तरीके से गिरफ्तार - कमल सिंह चौहान
नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षयमेल समाचार पत्र रायबरेली
रायबरेली कांग्रेस के नेता कमल सिंह चौहान ने उठाये योगी सरकार पर सवाल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन शाहनवाज आलम का न मुकदमें में नाम है,न चार्जशीट में नाम है। आधार क्या है?आधार दमन है?
क्या हम नौजवानों, किसानों, गरीबों की आवाज़ उठा रहे है गलत कर रहे है?आपके हाथ में ताक़त है तो हमें दबा देंगे,जेल भेज देंगे?
चलाईये लाठी हम तैयार है !
चौहान का कहना है कि यूपी सरकार कांग्रेस के लोगों को डराना चाहती है. उसके हिसाब जनहित के मुद्दों पर सवाल उठाना गुनाह है. अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन को सादे कपड़ों में गिरफ्तार किया गया. क्या वो कोई आतंकवादी है?कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराया जा रहा है, पर हम डरेंगे नहीं, हम लड़ेंगे.
जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक दल की नेता व विधायक मोना मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता को अभी पार्टी दफ्तर से किया गया गिरफ्तार । सरकार की नीयत साफ दिखती है जो भी जनता के भले के लिए सरकार के खिलाफ आवाज उठाएगा तो उसकी आवाज दबा दी जाएगी ।इतना जुल्म तो जनता पे किसी भी सरकार न किया होगा ,किसान ,नौजवान ,गरीब मजदूर किसी की नही हो सकती ये सरकार ।
सरकार भी कान खोल के सुन ले जितना जुल्म करना है कर ले लेकिन हमारी पार्टी का सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जारी रहेगा । पूरी रायबरेली कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध करती है,अगर जल्द से जल्द हमारे नेताओ की रिहाई न हुई तो हम लोगो को मजबूरन जन आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरना पड़ेगा।

0 टिप्पणियाँ