पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का 47वॉ जन्म दिवस मनाया गया
दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
रिपोर्टर----- महमूद अहमद
फूलपुर---- हम समाजवादी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 47वे जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर फूलपुर की ऐतिहासिक धरती से यह शपथ लेते हैं कि हमारा देश भारत जल्द से जल्द कोरोना मुक्त हो इस अवसर पर सपा जन यह शपथ लेते हैं कि गरीब बेसहारों दीन दुखियों पीड़ितों की हर संभव मदद करके महामारी के संकट से उबरने में भरपूर प्रयास करेंगे उक्त शपथ फूलपुर के बाबूपुर मे सपा नेता सौरव यादव एवं नसीरुद्दीन राइन सपा लो०वा० के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा आयोजित सपा मुखिया के जन्म दिवस के उपलक्ष में कई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष अनीता श्रीवास्तव रही अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम सुमेर पाल तथा अति विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सरताज आलम रहे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सपाइयों ने मोहल्लों में घूम कर माक्स बांटे तथा माक्स है जरूरी 2 गज की दूरी की सलाह लोगों को देते हुए सभी को सपरिवार उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर संचालन रंगी लाल यादव ने किया मुख्य रूप से अखिलेश यादव राजेश पटेल मोहम्मद सागीब सुधीर द्विवेदी मुराद अली दिनेश यादव शीतला यादव सर्वेश यादव रणविजय पटेल कुलदीप यादव सुनील पासी आदि मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ