नवागंतुक अपर पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रकाश वर्मा जी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट- उद्योग व्यापार मंडल
देवेंद्र कोरी- रिपोर्ट,
दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र कासगंज
आज दिनांक 30_06_ 2020 कासगंज उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल ने नवागंतुक अपर पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रकाश वर्मा जी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। तथा उन्हें नगर की कानून व्यवस्था से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल में नगर अध्यक्ष श्री राजेंद्र गुप्ता नगर महामंत्री कृष्ण मुरारी दरगढ़ वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश माहेश्वरी एवं युवा नगर अध्यक्ष शिवम वर्मा उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ