इफको चौकी के सामने विवाहिता के परिजनों ने किया चक्का जाम
नाले में मिले अज्ञात शव मामले में नया मोड़
दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
रिपोर्टर महमूद अहमद
फूलपुर -- -- दो दिन पूर्व इफको के नाले में भरौटी के पास मिले 28 वर्षीय अज्ञात विवाहिता के क्षत-विक्षत शव की पहचान होने के बाद नया मोड़ आ गया बताया जाता है की बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर गांव की सुनीता भारतीय की शादी जौनपुर जिले के मीरगंज भरहर गांव थाना मछली शहर अंतर्गत हुई थी सुनीता से एक पांच वर्षीय पुत्र तथा ढाई वर्षीय पुत्री थी सूत्रों से जानकारी के अनुसार सुनीता के ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसके ऊपर अनेकों प्रकार से जुल्म ढाते थे बच्चों की मानी जाए तो पापा व दादा ने मार कर शव ठिकाने लगाया मायके वालों को जब पता लगा तो वे इफको चौकी आए फोटो देखकर शव की पहचान की तथा उनको पीएम हेतु बताया गया तो वहां ना सुनीता का शव पहुंचा और ना ही पीएम हुआ इससे गुस्साए मायका पक्ष वालों ने इफको चौकी के समक्ष चक्का जाम कर दिए सूचना पाकर प्रयागराज के नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दिक्षित एवं एसपी गंगा पार सीओ फूलपुर कोतवाल फूलपुर बृजेश सिंह मैं भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जाम हटवाया नवागत कप्तान ने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी तथा जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा उसके साथ कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा सुनीता के मायके वालों को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिए एकत्रित भीड़ का कहना था के की सुनीता का शव गायब कराने का बड़ा खेल पुलिस की कार्यप्रणाली का कच्चा चिट्ठा दर्शाता है

0 टिप्पणियाँ