वेल्डिंग करते गिरकर मरने वाले समाज बन्धु प्रेम शंकर कोली के परिजनों को मिली 3 लाख रुपयों की आर्थिक मदद

वेल्डिंग करते गिरकर मरने वाले समाज बन्धु प्रेम शंकर कोली के परिजनों को मिली 3 लाख रुपयों की आर्थिक मदद।



नीलम कोरी
दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र कोटा

कोटा! 18जून2020।
रीको इंडस्ट्रियल एरिया, थाना अनंतपुरा कोटा में रविवार 14 जून को वेल्डिंग करते समय शेड से गिरने से समाज बंधु श्रमिक प्रेमशंकर महावर की मौत हो गई थी। हमारे समाज के स्थानीय पार्षद भाई गिरिराज महावर ने तत्परता दिखाते हुए मृतक के परिजनों की मदद की। इस पूरे प्रकरण को प्रकाश में लाएं। अखबार के माध्यम से सूचना मिलने पर मैंने गिरिराज जी से संपर्क किया तथा प्रकरण की पूरी जानकारी ली। मृतक की पत्नी श्रीमती आशा महावर, उसकी विधवा मां हरली बाई और उसके मामा श्री जीवन लालजी आदि सभी परिजनों से बातचीत की। पार्षद गिरिराज महावर, जितेंद्र महावर, मांगीलाल महावर व स्थानीय समाज बंधुओं के साथ थाना अंनतपूरा परिसर में ठेकेदार फर्म एसएस एंटरप्राइजेज के मालिक सुरजीत सिंह तथा श्रीजी लॉजिस्टिक के प्रतिनिधि सुमित अटवानी से वार्ता की। 75वर्षीय वयोवृद्ध माँ, मृतक की विधवा व उसके 8 माह  के पुत्र को देखकर सभी ने सह्रदयता का परिचय देते हुए परिजनों को आर्थिक मदद व सहायता देने का निर्णय किया। वार्ता के बाद ₹150000 ठेकेदार फार्म और ₹150000 भूखंड स्वामी की ओर से देना तय हुआ। आज सभी की सहमति और उपस्थिति में ₹150000 नगद व ₹150000 का चेक प्रेम शंकर महावर के परिजनों को दिया गया। कुल 3 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्राप्त हुई। इसके बाद परिजनों की ओर से आगे कानूनी कार्यवाही नहीं करने का लिखित आश्वासन दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ