कोतवाली में नहीं लिखी गयी रिपोर्ट एस.पी. को दिया गया प्रार्थना-पत्र-ओ.पी. यादव

कोतवाली में नहीं लिखी गयी रिपोर्ट एस.पी. को दिया गया प्रार्थना-पत्र-ओ.पी. यादव


नीलम ब्यूरो, दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली


रायबरेली, 17 फरवरी, 2020!

सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता ओ.पी. यादव ने जिला पुलिस प्रशासन से राष्ट्रीय पासी सेना के अध्यक्ष संजय पासी पर हुए जानलेवा हमले की रिपोर्ट लिखकर हमलावर को गिरफ्तार किये जाने की मांग की है।  थाना कोतवाली में अभी तक रिपोर्ट नहीं लिखी गयी।  रिपोर्ट लिखे जाने हेतु एस.पी. को प्रार्थना-पत्र देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट लिखे जाने की याचना की है।  हमलावर अपराधी प्रवृत्ति का है, उसके विरूद्ध कई अपराधिक मुकदमें चल रहे हैं, जिले में तोमर कान्स्ट्रक्शन कम्पनी गुण्डो माफियाओं के बल पर चल रही है। संजय पासी ने एस.पी. को दिये गये प्रार्थना-पत्र में लिखा है प्रार्थी संजय कुमार पासी पुत्र स्व0 जगजीवन राम निवासी ग्राम हिलगी थाना हरचन्दपुर जिला रायबरेली का मूल निवासी है।  प्रार्थी तोमर कान्स्ट्रक्शन कम्पनी निकट पी0ए0सी0 कालोनी, रायबरेली में ठेकेदारी करता है।
घटना आज दिनांक 16-6-2020 लगभग 2ः20 बजे दोपहर की है, प्रार्थी अपने बकाया भुगतान हेतु उपरोक्त तोमर कान्स्ट्रक्शन कम्पनी के गेट के अन्दर जाकर दरवाजा खटखटा रहा था कि दीपक कुमार वर्मा पुत्र अज्ञात निवासी पहलवान बीर बाबा मन्दिर के सामने पी0ए0सी0, रायबरेली ने प्रार्थी से कहा  कि साले पासी मादरचोद तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है क्यों खटर पटर लगाये हो तुम्हारी नेतागीरी यहाँ नहीं चलेगी, जब मैने गाली देने से मना किया तो  दीपक कुमार वर्मा उपरोक्त अपनी स्कूटी की डिग्गी से नीले रंग के थैले से एक पिस्टल निकाल कर गाली गलौज करते हुए प्रार्थी को जान से मारने की नियत से फायर किया, फायर होने पर प्रार्थी झुक गया और गोली उसके बगल से निकल कर जमीन में धंस गयी।  प्रार्थी ने उक्त घटना स्थल से भाग कर सूचना 112 पर भी दी एवं थाना कोतवाली नगर रायबरेली में भी दिनांक 16-06-2020 को दिया, परन्तु प्रार्थी की रिपोर्ट नहीं लिखी गयी।  श्री यादव ने पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट लिखे जाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ