डीह क्षेत्र में विकास की एक ईट नहीं लगी - चौधरी सुरेश निर्मल

डीह क्षेत्र में विकास की एक ईट नहीं लगी - चौधरी सुरेश निर्मल



नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली

रायबरेली, 28 जून, 2020!
विधान सभा क्षेत्र सलोन के काँग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी चैधरी सुरेश निर्मल ने डीह ब्लाक के गाँवों का सघन दौरा किया व लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए।  चैधरी सुरेश निर्मल ने कहा कि जब से इस क्षेत्र से काँग्रेस का प्रतिनिधित्व समाप्त हुआ है, विकास के नाम पर एक ईट नहीं लगी।  बेतारा मनिया ग्राउन्ड में स्टेडियम बनाये जाने की माँग की गयी, यहाँ स्टेडियम की सख्त आवश्यकता है।  इस क्षेत्र के कई लड़के देश की सुरक्षा में सेवा दे रहे हैं।  पूरे रतीभान से इटहा के बीच नाले में पुल की आवश्यकता है।  यहाँ पर पुल न होने से लोगों को भारी कठिनाई उठानी पड़ती है।  खेरी-गोड़िया का पुरवा मझिलहा मार्ग पर पुल न होने के कारण लोगों को भारी कठिनाई उठानी पड़ती है।  अमेठी क्षेत्र की लोकसभा सदस्य एवं केन्द्रीय मन्त्री श्रीमती स्मृति ईरानी को उनका वादा याद दिलाया गया, जिसमें उन्होने लोगों को मिठास देने का वादा किया था, कहा था कि सरकार बनेगी तो लोगों को कन्ट्रोल की दुकान में चीनी बाँटी जायेगी।  चैधरी सुरेश निर्मल ने निगांेही, टेकारी, मझिलहा, बेतौरा आदि गाँवों में राम लखन पासी, रामकेश यादव, संजू यादव, छंगालाल कोरी, राकेश यादव, श्यामू प्रजापति, जंग बहादुर पासी, राम अभिलाष यादव, गौरव, धर्मेन्द्र यादव, अंकित यादव, शुभम पासी आदि लोगों के साथ दौरा करके जनता की समस्यायें जानी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ