राज्य मंत्री ने किया एक करोंड़ अठ्ठारह लाख की लागत से बनी सड़क का लोकार्पण
शुकुल बाजार ,अमेठी। विधानसभा जगदीशपुर के अंतर्गत विकासखंड शुकुल बाजार के ग्राम पंचायत गयासपुर मे पूरे जोगा से भाऊगढ़ तक 1 करोड़ 18 लाख की लागत से नवनिर्माण पिच रोड़/डामर सड़क का लोकार्पण जगदीशपुर विधानसभा के विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सुरेश पासी द्वारा किया गया इस सड़क के बन जाने से करीब एक दर्जन गांव पिच मार्ग से जुड़ गए हैं काफी लंबे अरसे से क्षेत्र के लोग इस सड़क की मांग कर रहे थे जिन्हें आज पिच रोड मिल गई है और लोगों में खुशी की लहर है राज्य मंत्री ने सड़क लोकार्पण करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के कोई गांव अब सड़कों से दूर नहीं रहेंगे उन्होंने कहा कि सरकार संकल्पित है कि सभी गांव मार्गों से जुड़े सड़क विकास का आईना है और सरकार उसके लिए बराबर प्रयास कर रही है इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जसकरण सिंह शेषनाथ तिवारी विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अवधेश मिश्रा क्षेत्र के संभ्रांत जनों ने प्रतिभाग किया राज्यमंत्री द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि जिन मार्गों की स्थिति जर्जर है उन्हें अविलंब ठीक कराने का कार्य शुरू कराया जा रहा है उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है कि वह सड़कों पर हो रहे गड्ढों एवं जलभराव को संज्ञान लेते हुए तत्काल उसे सही करें उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ