धोबी समाज का हित सपा में सुरक्षित - मो0 हलीम घोसी धोबी समाज के सम्मान को आंच नहीं आने देंगे - ई. वीरेन्द्र यादव

धोबी समाज का हित सपा में सुरक्षित - मो0 हलीम घोसी

धोबी समाज के सम्मान को आंच नहीं आने देंगे - ई. वीरेन्द्र यादव

नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली



रायबरेली, 28 जून, 2020!
धोबी समाज के लोगों ने मो0 हलीम घोसी के नेतृत्व में सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ई. वीरेन्द्र यादव को अंग वस्त्र भेंटकर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया।  इस अवसर पर मो0 हलीम घोसी ने कहा कि समाजवादी ने हमेशा सामाजिक, शैक्षिक व राजनैतिक रूप से घोसी समाज को बढ़ाने का कार्य किया है।  समाज हित सपा में सुरक्षित है।  ई. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी घोसी समाज के सम्मान को आंच नहीं आने देगी।  राजनीति में इस समाज की उचित भागेदारी सुनिश्चित की जायेगी।  स्वागत करने वालों में सुल्तान घोसी, हामिद घोसी, एकरार घोसी, शहीद घोसी, खलील अहमद, सईद घोसी, आपूर्ति यादव, सत्येन्द्र पंडित, अबरार घोसी, संजू घोसी, भूरा घोसी आदि लोग थे।  इस अवसर पर प्रान्तीय सपा नेता ओ.पी. यादव, जिला पंचायत सदस्य चन्द्रराज पटेल, विनय यादव, सुरेश पटेल, जितेन्द्र मौर्या आदि लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ