भाजपा ने गरीबों,मजदूरों, किसानों के साथ किया भद्दा मजाक : सुशील पासी

भाजपा ने गरीबों,मजदूरों, किसानों के साथ किया भद्दा मजाक : सुशील पासी



नीलम ब्यूरो, दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली 


शिवगढ़(रायबरेली) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के आवाहन पर इस कोरोना संकटकाल में पिछले 2 से महीने लगातार अभियान चलाकर प्रदेश भर में गरीब,असहांय एवं जरूरतमंदों को राशन किटें वितरित कर रहे कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने बुधवार को शिवगढ़ क्षेत्र के भवानीगढ़, शिवली, जयचंदपुर, बैंती, निहाल खेड़ा, शिवगढ़, हंसवा पड़ीरा आदि गांवों में सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को राशन किटें वितरित करके मानवता की सच्ची मिसाल पेश की। सुशील पासी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के इस संकटकालीन में जहां प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी द्वारा शुरू से ही जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। वहीं इस महामारी में भाजपा ने गरीबों, मजदूरों, किसानों के साथ भद्दा मजाक किया है। अगर सरकार चाहती तो गरीब, असहाय, मजदूर कुपोषण के शिकार नही होते। पूरे देश में जब लाखों मजदूर अपने घर के लिए पैदल निकल पड़े तो इस सरकार ने उन पर ध्यान नही दिया। श्रमिकों की उपेक्षा की, बेचारे श्रमिक भूखों मरते रहे। भूखे प्यासे बच्चों को लेकर घरों के लिए पैदल पलायन कर रहे श्रमिकों की तस्वीरें मन को विचलित कर देने वाली थी, किंतु इस सरकार को तरस नही आया। सरकार द्वारा लगातार गरीबों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। सुशील पासी ने कहा कि जब प्रियंका गांधी ने श्रमिकों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 1000 बसों की व्यवस्था की तो सरकार ने उन्हें रोककर बसों को वापस कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बिना किसी कारण के गिरफ्तार कर लिया गया। श्री रावत ने कहा कि कोविड-19 केयर फण्ड में असीमित फण्ड आने के बावजूद 1 महीने से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद अधिकांश प्रवासी श्रमिकों को अभी तक राशन किटे एवं आर्थिक सहायता नही दी गई। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया, दिनेश यादव, राजेंद्र सिंह, जानकी शरण जायसवाल, श्रवण कुमार, मंशाराम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ