संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक की हुई मौत का कारण स्पष्ट नहीं

संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक की हुई मौत का कारण स्पष्ट नहीं



नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली

बछरावां, रायबरेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चौकी थुलेन्डी के क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई मामला ग्राम सभा राघोपुर का है बताते चलें ग्राम सभा राघोपुर मे आलोक कुमार पुत्र श्रीपाल उम्र 25 वर्ष की बीती रात तबीयत खराब होने के कारण परिवार वालों ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां लेकर गए जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार करके हालत सीरियस देखते हुए जिला अस्पताल रायबरेली को भेज दिया।जिला अस्पताल में आलोक कुमार की मौत हो गई।मौत की खबर जब  मृतक के परिवार वालों को हुई तो सभी का रो रो के बुरा हाल वही मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी थुलेन्डी अनिल कुमार सिंह उप इंचार्ज संजय पांडे कांस्टेबल रोबिन सिंह कांस्टेबल हेमराज आदि पहुंच कर विधिक कार्यवाही करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सिंह ने बताया अभी इस विषय में कुछ कहा नहीं जा सकता है की मौत कैसे हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है वही गांव वालों में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ