मनरेगा कन्वर्जेंस विभागों को विकास भवन सभागार में दिया गया प्रशिक्षण
अमेठी 6 जून 2020 मुख्य विकास अधिकारी प्रभु नाथ की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार मैं मनरेगा कन्वर्जेंस विभागों को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें समस्त कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी, लघु सिंचाई, सिंचाई विभाग, शारदा खांड41,49उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, के अधिशासी अभियंता एवं समस्त अवर अभियंता प्रशिक्षण में उपस्थित रहे/
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मनरेगा योजना से अन्य कार्य संस्थाओं द्वारा कार्य कराए जाने के संबंध में तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसे सहायक अभियंता डी आर डीए अजय श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मोइन अहमद द्वारा प्रदान किया गया/
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कन्वर्जेस विभागों को निर्देशित किया कि तत्काल समस्त विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए मनरेगा में प्रवासी श्रमिकों सहित जॉब कार्ड धारक परिवारों को कार्यों पर नियोजित कराने के निर्देश दिए गए/
उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजनाएं निदेशक आशुतोष दुबे एवं उपायुक्त श्रम रोजगार मीनाक्षी ने भी कन्वर्जेस विभाग को कार्य कराने व एमआई एस एवं मास्टर रोल निर्गत कराने तथा भुगतान संबंधी प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षित किया गया

0 टिप्पणियाँ