*थाना शिवगढ़ पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल*
दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली नीलम ब्यूरो
शिवगढ़ रायबरेली
जहां एक तरफ विश्व गुरु कहे जाने वाले भारत में नारियों की पूजा की जाती है और कन्याओं के पैर धोकर देवी स्वरूप माना गया है तो वही समाज को गंदा करने वाली कुछ भेड़िए गुरुवार की रात शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गई 16 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार कर घटना का अंजाम दिया। घर पहुंच कर लड़की ने अपने माता-पिता से आपबीती बताई तो पिता ने किसी भी प्रकार की देर न करते हुए शिवगढ़ थाना में लिखित शिकायतें पत्र दिया।
नव आगंतुक थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाते हुए मुकदमा पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को पकड़कर धारा 376,506 भादवी 3/4 पास्को अधिनियम का अभियोग के तहत जेल भेज दिया है। लड़की की पिता ने नामजद तहरीर देकर गांव के युवक संदीप पर मुकदमा पंजीकृत कराया था।
थानाध्यक्ष शिवगढ़ धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि नाबालिक पीड़ित के पिता द्वारा तहरीर दी गई थी कि मेरी पुत्री बृहस्पतिवार शाम 6 बजे शौच के लिए घर से खेतों की तरफ गई थी जहां पर गांव के युवक संदीप पहले से घात लगाए बैठे हुए थे जो उसकी पुत्री के साथ जबरन बलात्कार किया। इस सूचना तत्काल क्षेत्राधिकारी महाराजगंज तथा थानाध्यक्ष शिवगढ़ द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा गया था। प्रथम दृष्टया पीड़ित के पिता की तरह ही रूप में नामजद अभियुक्त संदीप को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।

0 टिप्पणियाँ