*
हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार
विजय कुमार यादव
ब्यूरो प्रमुख अयोध्या।
मामूली विवाद को लेकर दो दलित परिवारों की महिलाओं के बीच हुई लात घूसों से मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक महिला की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्तजानकारी के अनुसार बीकापुर कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा रजौरा निवासी दलित शिव कुमार की 40वर्षीय पत्नी श्यामा देवी व दलित कमलेश पत्नी श्याम लाल के बीच मामूली विवाद को लेकर शनिवार को दोपहर लातघूसों से जमकर मारपीट हो गई।जिसमें श्यामा देवी गंभीर रुप से घायल हो गई।जिसकी इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर कोमल प्रसाद मिश्र कोतवाली प्रभारी बीकापुर इंद्रेस कुमार यादव थानाध्यक्ष तारुन सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुऐ शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटनास्थल पर मौजूद परिजनों सहित ग्रामीणों से घटना के संबंध में आवश्यक पूछताछ की।
मृतका के पति शिव कुमार द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार शनिवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे शिव कुमार की पत्नी श्यामा देवी गांव के बाहर बकरियां चराने गई थी। जहां पर मौजूद गांव के ही श्यामलाल की 45 वर्षीय पत्नी कमलेश 23 वर्षीय कंचन ,18 वर्षीय अर्चना पुत्री श्याम लाल,व विनोद, मनोज के घर आयी एक लड़की के बारे में श्यामा देवी कुछ पूछने लगी। जो उक्त लोगों को बुरा लगा और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। तथा देखते ही देखते दोनों पक्षों में लातघूसों से जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट में घायल श्यामा देवी को गंभीर चोटें आई। गंभीर रूप से घायल श्यामा देवी को परिजन आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने लगे जिनकी रास्ते में ही मौत हो गई।जिसकी सूचना परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना में हत्यारोपी कमलेश कंचन अर्चना को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी बीकापुर इंद्रेस कुमार यादव ने बताया कि मृतका के पति की तरफ से नामजद तहरीर मिली है।आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।




0 टिप्पणियाँ