अमेठी/तिलोई से शिव बरन यादव की रिपोर्ट



थाना मोहनगंज के ग्राम उजेहनी मजरे रास्तामऊ के अंतर्गत ईट भट्टे पर हमीरपुर जिले से आये श्रमिक की 17 वर्षीय पुत्री का झोपडी में शव मिलने से हड़कंप मच गया सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है
        जानकारी के मुताबक रविवार सुबह थाना क्षेत्र के उजेहनी मजरे रस्तमाऊ स्थित इरफान के ईंट भट्ठा पर हमीरपुर जिले से रधुराज व उसकी पत्नी शान्ती तथा उसकी लडकी अनीता 17 वर्ष के साथ भट्टे पर ईट पथाई करने फरबरी माह में आई थी और ईटो की घेराबंदी कर झोपड़ी बना कर रहती थी  यही नही इस जिले से और लगभग पांच दर्जन लेबर ईट पथाई का कार्य करते हैं लडकी के पिता रधुराज ने बताया की मेरी पुत्री अनीता को रिस्ते में जीजा के भाई राज उर्म 19वर्ष जो हमीरपुर जिले का रहने वाला था आये दिन परेशान करता था जिसके चलते उसने झोपडी में रखे ऊपर बास से फाँसी के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली भट्टे पर कामगारों ने मामले की  सूचना पुलिस को दी है लड़की के पिता रधुराज ने हमीरपुर से आये लेबरों ने आरोपी राज की जमकर मारा पीटा जो गम्भीर रुप से घायल हो गया थाना मोहनगंज पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर  आरोपी लेबर राज को तत्काल तिलोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां गम्भीर रूप से घायल  होने पर जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। छह फिट ऊचाई पर मामूली मोटाई के बास के सहारे लटक कर अनीता ने आत्महत्या कैसे कर लिया है जो पुलिस के लिए जांच का विषय है पुलिस के पहुँचने के पूर्व लाश को स्वयं पिता द्वारा उतार कर बाहर  लाकर रखे था फिरहाल थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गौरीगंज भेज दिया है थानाध्यक्ष ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद हकीकत का पता चल सकेगा।
तिलोई अमेठी से शिव बरन यादव की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ