अमेठी तिलोई से शिव बरन यादव की रिपोर्ट
थाना शिवरतनगंज के कस्बा इन्हौना निवासी सपा नेता के बेटे का पुलिस ने चार दिनों बाद मोहनगंज क्षेत्र के रामपुर गांव से एक बाग से शव बरामद किया है शव बरबाद होने से इलाके में सनसनी फैल गई मामले में परिजन ने चार व कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया हैं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है मृतक चार दिन पूर्व घर से लापता हुआ था जिसकी शिकायत भी पीड़ित पिता ने पुलिस से की थी मामले में पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल में जुटी हुई थी पर शनिवार शाम शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक शिवरतनगंज थाना क्षेत्र की रिपोर्टिंग चौकी इन्हौना के कस्बा निवासी सपा नेता लाल मियां ने अपने पुत्र मो. दाऊद मिया उर्फ समीर 19 वर्ष की चार दिन पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान शनिवार देर शाम मोहनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर मजरे कोची गांव के तिलोई इन्हौना मार्ग के निकट एक बाग से युवक का शव बरामद किया है हत्यारों ने युवक के चेहरे पर जलनशील पदार्थ डालकर कर पहचान छुपाने का प्रयास किया था पर हत्यारे अपने मकसद में नाकाम रहे युवक की शिनाख्त के बाद परिवारजनों में हड़कंप मच गया सभी का रोकर हाल बेहाल हैं परिजनों के मुताबिक समीर गुरुवार को दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकला था तब से वापस नहीं आया पुलिस ने मौके की जांचपड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ले लिए भेज दिया हैं देर शाम घटना स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज सीओ संतोष सिंह समेत मोहनगंज शिवरतनगंज जायस आदि कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया और घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर जल्द खुलासे का निर्देश दिया हैं
ज्ञात हो कि लाल मिया समाजवादी पार्टी तिलोई के विधानसभा सचिव है पुत्र का शव बरामद होने के बाद चार पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है मृतक के पिता ने सादाब व चाँदबाबू निवासी हलौर थाना महराजगंज रायबरेली व सोमा जादूगर व उनकी पुत्री सायरीन बानी निवासी इन्हौना थाना शिवरतनगंज अमेठी व तीन चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया हैं मामले ने चौकी प्रभारी इन्हौना हरदेव बहादुर सिंह ने बताया हैं कि मामले की पड़ताल की जा रही हैं जल्द ही सभी हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होगे।


0 टिप्पणियाँ