गोलीकांड में मारे गये रामपदारथ यादव के परिजनों से मिले सपाई।



दैनिक अक्षय मेल 
अयोध्या।




  दोहरे हत्याकांड में मारे गये रामपदारथ यादव के परिजनों से सपा नेताओं ने मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुऐ परिजनों को मुसीबत में हर तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया।

बिगत दिनों मिल्कीपुर विधानसभा के कोतवाली इनायतनगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत पलिया प्रताप साह में हुऐ दोहरे हत्याकांड में मारे गये राम पदारथ यादव के परिजनों से मुलकात करने सोमवार को उनके घर पहुंचे समाजवादी पार्टी मिल्कीपुर विधानसभा अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश यादव सपा युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष माखनलाल यादव हरियाणा प्रदेश के पूर्व महासचिव पृथ्वीराज यादव  विधानसभा महासचिव सुनील कोरी अशोक चौरसिया प्रधान केशवराज यादव प्रधान तुलसीराम यादव प्रधान  ने घटना की घोर निंदा करते हुऐ पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया।तथा घटना की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय एवं आर्थिक सहायता दिलाने की शासन प्रशासन से मांग की। 
मौके पर पहुंचे सपा नेताओं द्वारा पीड़ित परिवार को 11000 रुपये का आर्थिक सहयोग देकर मुसीबत में पूरे समाज के साथ पीड़ित परिवार को हमेंशा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ