चैयरमैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सभासदों ने खोला मोर्चा। एडीएम को 12 सूत्रीय ज्ञापन देकर किया कार्यवाही की मांग।

चैयरमैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सभासदों ने खोला मोर्चा।
एडीएम को 12 सूत्रीय ज्ञापन  देकर किया कार्यवाही की मांग।




अक्षय प्रताप यादव(जिला संवाददाता)।
अमेठी। चैयरमैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत मुसाफिरखाना सभासद लामबंद होकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर जांचोपरांत कार्यवाही करने की मांग की। सभासदों ने दिए गए ज्ञापन में 5 दिवस के अन्दर प्रकरण का निस्तारण न किये जाने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी  भी दी ।

मंगलवार को नगर पंचायत मुसाफिरखाना के  सभासद लामबंद होकर चैयरमैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए  अपर जिलाधिकारी को दिए 12 सूत्रीय ज्ञापन में कहा है कि अध्यक्ष नगर पंचायत बृजेश कुमार गुप्ता द्वारा मनमाने ढंग से नगर पंचायत के अधिनियम को ताखपर रखकर तानाशाही रवैया एव मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है । बताना मुनासिब होगा कि नगर पंचायत में प्रति माह बोर्ड की बैठक बुलाने का प्रावधान है । परन्तु 15 माह  बीत जाने के बाद भी बोर्ड की बैठक नहीं बुलायी गई  । ऐसी स्थिति में नगर पंचायत के समस्त वार्डों में जनता की समस्याएं दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही हैं विकास की गति धीमी पड़ गयी है यहां तक कि पंडित दीनदयाल योजना के अंतर्गत कार्य को भी नहीं किया जा रहा है जबकि शासन द्वारा प्रथम किस्त प्राप्त हो चुकी है इसी क्रम में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कस्बे में 5 सामुदायिक शौचालय का निर्माण होना था 2 वर्ष पूर्व ही प्रथम किश्त की धनराशि शासन द्वारा आवंटित हो चुकी है परंतु अभी तक कि चिन्हित स्थानों पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण नही ही सका। अध्यक्ष द्वारा विवादित स्थानों पर शौचालय बनाने का निर्देश दिया जाता है जबकि  जनता  व सभासद अपने अपने वार्डो में समुचित व गैरविवादित स्थान पर शौचालय निर्माण की मांग करती हैं तब अध्यक्ष द्वारा तानाशाही रवैया अपनाकर मन मुताबिक कार्य करना चाहते है। ज्ञात रहे कि बीते माह रामलीला मैदान में सार्वजनिक शौचालय बनवाया गया था। सभासदों ने आरोप लगाया  है कि अध्यक्ष बृजेश गुप्ता की मिलीभगत से कार्यदाई संस्था को नगर पंचायत का टैंकर मुफ्त में देकर ढाई सौ टैंकर पानी शौचालय में खपत किया गया  जबकि  नगर की जनता को आवश्यकतानुसार ₹500 के हिसाब से नगर पंचायत द्वारा दिया जाता है।  वहीं दूसरी तरफ सभासदों का कहना है कि चेयरमैन बृजेश गुप्ता व इनके अनुज अनिल कुमार गुप्ता द्वारा कार्यालय का सरकारी कामकाज नगर कर्मियों पर दबाव डालकर पत्रावलियों को घर पर मंगवाकर निपटाया जाता है एवं टेंडर उनके घर पर डाले जाते हैं समस्त विकास कार्यों की पत्रावली  उनके घर पर ही रखी जाती हैं। यहां तक कि योजनाओं के खाते की चेक बुक पासबुक उनके घर पर ही रखी जाती है इसी प्रकार सभासदों का आरोप है कि जनता के प्रार्थना पत्र दाखिल खारिज आदि का निस्तारण समय से ना करके घर एवं  ऑफिस के चक्कर लगवाये जाते हैं ।आरोप यह भी  है कि नगर पंचायत की जमीन पर अध्यक्ष द्वारा मकान बनवा कर अपने चहेतों को अवैध कब्जा करवाया जाता है सहित अन्य आरोप लगाते हुए  सभासदों ने अपर जिलाधिकारी को 12 सूत्रीय ज्ञापन देकर 5 दिवस के अंदर अतरिक्त मजिस्ट्रेट महात्मा सिंह के बजाय अन्य सक्षम अधिकारी से जांचोपरांत कार्यवाही की मांग की है साथ ही समय सीमा के अंदर समस्या का निस्तारण न किये जाने पर सभासद नगर पंचायत की जनता के साथ धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। इस अवसर पर सभासद हसन उल्ला श्रीमती सोनू  श्रीमती अंकिता श्रीमती स्मिता  जायसवाल राम कुमार चंदन मोदनवाल करुणेश दुबे श्रीमती  कीर्तमा  सहित अन्य मौजूद रहे।

फोटो परिचय:- अध्यक्ष नगर पंचायत मुसाफिरखाना के विरोध में  अपर जिलाधिकारी बंदिता श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते सभासद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ