निगरानी समिति की बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

निगरानी समिति की बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
मुसाफिरखाना /अमेठी।


        गैर प्रांतों जनपदों से आए प्रवासियों को चिन्हित कर होम क्वॉरेंटाइन कराने व उसके नियमों का पालन करने  के उद्देश्य से वार्ड नंबर 4 में मोहल्ला निगरानी समिति की बैठक अधिशासी अधिकारी रेणुका एस कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई
मोहल्ला निगरानी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए  अधिशासी अधिकारी रेणुका एस कुमार ने कहां कि देश के अन्य प्रांतों व जनपदों से आए प्रवासियों को चिन्हित कर होम क्वॉरटाइन कराएं एवं जो होम क्वॉरटाइन हैं उन्हें कोरो ना जैसी संक्रमण बीमारी के रोकथाम के लिए क्वॉरेंटाइन नियमों को बताएं इस दौरान इन्होंने कहा कि आप सभी कस्बे के लोगों को एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखने  के लिए सुझाव देते हुए उन्हें जागरूक करें बैठक में सभासद  स्मिता जायसवाल सभासद  प्रतिनिधि विश्व प्रकाश जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे
फोटो परिचय -निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करती अधिशासी अधिकारी रेणुका एस कुमार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ