पंखे के हुक से लटकता मिला युवक शव

दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा
संवाददाता बीकापुर अयोध्या
बीकापुर थाना क्षेत्र में तेंदुआ माफी वार्ड नंबर सात के (गंजा का पुरवा) में 30 वर्षीय संजय पाल का शव गुरुवार की दोपहर बीकापुर पुलिस ने बरामद किया है।शव उसके अपने ही घर में पंंखे के हुक से लटकता मिला।घटना दिन की ही बताई जा रही है। परिवार के लोग जब बुलाने कमरे की तरफ गये और आवाज दिया उधर से कोई जवाब न आने पर दरवाजा खोलने लगे तो अंदर से कुुंंडी बंद मिली ।शंका होने पर  खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो होश उड़ गए। संजय पाल पुत्र स्व.सुखपाल का शव एक रस्सी से पंखे के हुुक में लटका हुआ मिला।  जिसकी सूचना बीकापुर पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ पुलिस कोमल प्रसाद मिश्र,प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार यादव,एस आई भीमसेन यादव,दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को लटकते हुक से  नीचे उतारा। मृतक संजय पाल अपने तीन भाईयों में सबसे छोटा था। पत्नी मिथलेश ,तीन बच्चे पूजा 14, दीपांशु 7, हिमांशु 4 वर्ष के है। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए
जिला चाक घर भेज दिया गया। सीओ ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है कि मौत किस कारण से हुई है। उधर घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ