फूलपुर की प्रतापपुर रोड हॉटस्पॉट सील

फूलपुर की प्रतापपुर रोड हॉटस्पॉट सील



दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज


रिपोर्टर महमूद अहमद


फूलपुर बीती 26 मई को मुंबई से फूलपुर के फरीदाबाद मोहल्ले में आए दो सगे भाई विजय शंकर मिश्र व शिव शंकर मिश्र को शुक्रवार के दिन सांस तथा खांसी की शिकायत पर फूलपुर स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस टीम द्वारा यस आर एन हॉस्पिटल भेजा गया जहां जांच में दोनों भाई को कोरोना  पॉजिटिव पाए जाने पर फूलपुर प्रतापपुर रोड को फरीदाबाद से लोचन गंज तक हड़कंप मच गया रविवार सुबह से ही फूलपुर पुलिस एवं नगर पंचायत कर्मियों ने पूरे इलाके को सील किए जाने की सूचना प्रसारित की दोपहर से थाने तिराहे के पास से शेखपुर पूर्वी उत्तरी कर्नलगंज फरीदाबाद लोचन गंज आदि के आवागमन मार्ग को नवागत प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह द्वारा सील कराकर हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि अभी दोनों संक्रमितो के परिवारों तथा मिलने जुलने वालों की सूची तैयार की जा रही है शाम तक उन्हें कोरनटाइम
कराया जाएगा इस दौरान सील किए गए इलाकों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ