बीमारी से पीड़ित रिटायर्ड फौजी ने लगाई फांसी, हुई मौत

बीमारी से पीड़ित रिटायर्ड फौजी ने लगाई फांसी, हुई मौत
दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा

संवाददाता बीकापुर अयोध्या रिटायर्ड फौजी अधेड़ ने रविवार को दोपहर में बीमारी से पीड़ित ने घर के आंगन टीन शेड में लगी लोहे की पाइप के सहारे रस्सी का फंदा गले में डाल कर जान दे दी।घटना की जानकारी उस समय हुई जब उसका नाती फौजी को खाना खाने के लिए बुलाने गया तो देखा कि रस्सी से गले में फंदा डालकर मौत को गले लगा लिया है। देखते देखते काफी ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।घटना की सूचना ग्राम प्रधान अरुण कुमार यादव को दी गई। उनके द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने पर हल्का दरोगा अंजनी कुमार प्रजापति हमराही सिपाही के साथ पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए चाक घर भेज दिया गया है। बीकापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटारी निवासी मोहम्मद हकीउल्ला पुत्र स्व रमजान अली दिमागी बीमारी से पीड़ित था।जो काफी परेशान रहता था। 31मई को दिन में घर के आंगन में टीन शेड में लगे लोहे की पाइप में रस्सी का फंदा गले डालकर समरसेबुल के झुल गया था। मृतक रिटायर्ड फौजी के अलावा उनकी पत्नी नसीबुल निशा, और चार बच्चे हैं।ग्राम प्रधान अरुण कुमार यादव ने बताया कि मृतक के पास से सोसाइड नोट भी बरामद किया गया है जिसमें बीमारी की बात लिखी गई है। मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद यासीन ने घटना की लिखित तहरीर दी है। वहीं दूसरी तरफ पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी फांसी लगाने के पीछे क्या कारण हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ