दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
रिपोर्टर महमूद अहमद फूलपुर
बाबूगंज। तेज आंधी और बरसात से एक मजदूर का छप्पर धराशाई हो गया।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत कनोउजा कलां गांव निवासी महेंद्र कुमार भारतीय मजदूरी कर अपना व मां इंद्राणी का भरण पोषण करता है। मजदूरी कर उसने दीवार पर सीमेंट चादर रख अपना आशियाना बनाया था। शनिवार शाम आई तेज आंधी व बरसात की चपेट में आने से दीवार सहित भरभरा कर गिर पड़ा। गनीमत था कि मां बेटे के बाहर होने से बड़ी घटना होने से बच गई। ग्राम के निवासी ताज़ीम निजामी तथा अन्य लोगों ने क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व अधिकारियों को इसकी सूचना दी है।

0 टिप्पणियाँ