सैलून की दुकान मे लॉक डाउन की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां
दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रतापगढ़
संवाददाता अनिल कुमार यादव
जनपद प्रतापगढ़ में कोरोना जैसे भयंकर महामारी बीमारी के चलते प्रशासन के नियमों की खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है रानीगंज थाना अंतर्गत दमदम ग्राम सभा के बहता मोड़ पर एक नाई की दुकान है जो अपने दबंगई के बल पर खुलेआम पुलिस के आंखों में धूल झोंक कर लॉक डाउन जैसे नियम का धज्जियां उड़ा रहा है बताया जाता है कि ग्रामसभा का अतरी मोहित शर्मा पुत्र भाई लाल लाल शर्मा दमदम चौराहे पर नाई की दुकान खोल रखा है आज सुबह 8:00 बजे दुकान के अंदर 10 से 12 लोग उपस्थित रहे ना कोई सोशल डिस्टेंस ना सैनिटाइजर और ना ही डेटॉल साबुन की व्यवस्था में ऐसे में बाहर से आए हुए मजदूर प्रवासियों का भी बाल दाढ़ी बना रहा है इसमें ऐसे लोग हैं जो अभी अपना चेकअप भी नहीं कराए हैं ऐसी दशा में आसपास के क्षेत्रवासियों में दहशत है के कहीं कोरोना फैल ना जाए जिससे परिस्थिति और गंभीर हो जाए अगर पुलिस प्रशासन न जागा तो कई लोगों को संक्रमण फैल सकता है

0 टिप्पणियाँ