सड़क दुर्घटना में घायल की उपचार के दौरान मौत
अशोक कुमार वर्मा
संवाददाता बीकापुर अयोध्या
रुरुखास तिराहा के पास मंगलवार शाम को बाइक सवार दो युवक तेज गति होने से एकाएक अनियंत्रित होकर पलट कर गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल अवस्था में सीएचसी बीकापुर उपचार के लिए लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत चिंताजनक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को बाइक चालक सरवर की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना बीकापुर क्षेत्र के बीकापुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी सरवर कुरैशी उम्र 30 पुत्र मो0जमील, उनके साथ सद्दाम पुत्र मो नसीम उम्र 27 दोनों लोग बाइक पर सवार होकर हरिंगटनगंज से बकरा खरीद कर वापस घर आते समय रुरुखास तिराहा के पास बाइक की रफ्तार तेज होने से अनियंत्रित होकर चालक सरवर बाइक लेकर पलट गया। जिससे सरवर को गम्भीर रूप से जख्मी, दूसरे साथी को हल्की फुल्की चोटें आई। दोनों लोगों को सीएचसी बीकापुर उपचार के लिए लाया गया जहां चिकित्सक ने दोनों बाइक सवार का प्राथमिक उपचार किया गया।सरवर कुरैशी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। बुधवार को सरवर की मौत हो गई। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला चाक घर भेज दिया गया। मौत की खबर परिजन को मिलते ही कोहराम मच गया।

0 टिप्पणियाँ