तालाब पर अबैध कब्जे को लेकर एस डी एम अमेठी योगेंद्र सिंह की बडी कार्यवाही तहसीलदार अमेठी घनश्याम भारती के नेतृत्व मे कार्यवाही को दिया गया अंजाम।

तालाब पर अबैध कब्जे को लेकर एस डी एम अमेठी योगेंद्र सिंह की बडी कार्यवाही

तहसीलदार अमेठी घनश्याम भारती के नेतृत्व मे कार्यवाही को दिया गया अंजाम

अक्षय प्रताप यादव

अमेठी 26 मई 2020 । विकास खंड संग्रामपुर के ग्राम सभा सोनारीकनू के तालाब संख्या 630 पर अबैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने कडी कार्यवाही की है

अमेठी के उप जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने भूमाफियाओ के खिलाफ कडी कार्यवाही करते हुए ग्राम सभा सोनारी कनु के तालाब संख्या 630 पर किए गए अवैध कब्जे को तहसीलदार अमेठी घनश्याम भारती के नेतृत्व में संग्रामपुर थाने की पुलिस की मौजूदगी में हटवा दिया

यह तालाब ग्राम सभा सोनारीकनू के पुरवा मिसिरपुर मे मौजूद है इस तालाब पर गांव के राधे श्याम विश्वकर्मा , ओम नारायन, स्वामीनाध ने अबैध रूप से कब्जा कर रखा था क्षेत्र की लेखपाल मीरा मिश्रा ने कई बार अबैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस दिया इसके बावजूद कब्जा नही हटाया

इस तालाब से अमेठी के डी एम रहे जगतराज तिवारी ने भूमाफियाओ का कब्जा हटवाया था पर दबंग भूमाफियाओ ने पुंन: कब्जा कर लिया था

लेखपाल मीरा मिश्रा के रिर्पोट को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी अमेठी योगेंद्र सिंह ने तहसीलदार अमेठी घनश्याम भारती के नेतृत्व मे राजस्व टीम एंव संग्रामपुर थाने की पुलिस की मौजूदगी मै तालाब से अबैध कब्जा हटवाया ।

इस मौके पर तहसीलदार अमेठी घनश्याम भारती के साथ ही कानून गो संग्रामपुर,लेखपाल मीरा मिश्रा, ग्राम प्रधान पूनम पांडेय ,भारी तादात मे पुलिस बल व ग्रामीण मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ