कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए अवस्थापना पूरी तरह रहे दुरुस्त : शुभ्रा सक्सेना
नीलम ब्यूरो हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने बचत भवन सभागार में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने व बचाओ के लिए मुख्य विकास अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अवस्थापना सुविधाओं में कोई भी कमी ना रहे। सभी क्वॉरेंटाइन केंद्र, आश्रय स्थल, L1 समकक्ष क्वॉरेंटाइन केंद्रों आदि चेक लिस्ट के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि कोविड-19 जिला अस्पताल में सभी आवश्यक उपकरणों से दुरुस्त कर ले। इसके अलावा वेंटीलेटर, ऑक्सीजन सप्लाई आदि की पूर्ण व्यवस्थाओं के साथ कोविड केयर की समुचित उपकरण आदि उपलब्ध करें यदि कोई उपकरण यंत्र उच्च स्तर से मंगाना हो उसके लिए संपर्क कर मंगा ले।
जिलाधिकारी ने कहा कि गठित स्वास्थ्य टीमें पूरी तरह सक्रिय रहे स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के तहत नवीन जानकारियों से भी पूरी तरह अद्यतन रहे। लॉकडाउन का तीसरा चरण प्रारंभ हो गया है उसमें भी किसी भी तरह की शिथिलता लापरवाही न बरती जाए। आम जनमानस को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड के लिए प्रेरित करते रहें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 कॉन्टक्टमेंट ऐप पर भी आवश्यक सूचनाओं को डालते रहें। कोरोना पेशेंट जो उपचारित हो गए हैं या जो कि सेंपलिंग्स हो रही है उसकी सूचना भी दे। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि सभी गाड़ियां जो ड्यूटी में है उनके टायर स्टेफनी आदि पूरी तरह चेक कर लें सभी पहियों में हवा आदि ठीक रहे। सभी क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर भोजन सहित अन्य व्यवस्थाएं ठीक रहे।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई, सीडीओ, सीएमओ, एडीएम प्रशासन, एडीएम एफआर, सीओ नगर, एडी सूचना सहित सभी गठित टीम के प्रभारी व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ