डीएम और सीडीओ ने किया आश्रय स्थल व भोजनालय का किया निरीक्षण
अशोक कुमार वर्मा संवाददाता
बीकापुर अयोध्या
लॉकडाउन में डीएम व सीडीओ ने क्षेत्र का भ्रमण किया। अस्थाई आश्रय स्थल व क्वांरटाइन में रखे गए लोगों से व्यवस्था के बारे में पूछा और निरीक्षण किया। वहीं तहसील स्तरीय अधिकारियों की बैठक कर बातचीत करते हुए कई दिशा निर्देश भी दिए
रविवार को सायंकाल भारतीय इंटर कालेज बीकापुर डीएम अनुज कुमार झा व सीडीओ प्रथमेश कुमार ने बाहर से आने वाले लोगों रखे गए दो कक्ष में जाकर भोजन के बारे पूछताछ करते हुए भोजनालय में जाकर क्या बनाया जा रहा है उसकी भी जानकारी ली। अपने निरीक्षण यहां पर क्वारेंटाइन लोगों के लिए ठहरने व खाने की व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की।
इसके बाद डीएम अनुज कुमार झा ने कहा कि जो लोग विभिन्न प्रदेशों से आ रहे ,यह लाए जा रहे उन लोगों को राजकीय इंटर कालेज में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें उनको तहसील /ब्लाक अंतर्गत खुले आश्रय स्थल पर 14 के लिए ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। समय-समय पर चिकित्सक के द्वारा स्वस्थ परीक्षण भी कराया जा रहा है।यहां तक कोरोनावायरस वैश्विक महामारी को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।नगर और ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति गठित कर बाहर से आने वाले लोगों पर निगाह रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। यादि संक्रमण से ग्रासित कोई भी मिलता है तो उसके बारे में शीघ्र सूचना हम तक अवश्य दें। ताकि समय से उसका इलाज हो सके। प्रवासी कामगारों के लिए अस्थाई स्थल पर डीएम ने एसडीएम व तहसीलदार को निर्देशित किया कि सभी अस्थाई आश्रय स्थलों पर तहसीलदार व लेखपालों की ड्यूटी रहनी चाहिए।
इस मौके पर एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस कमल प्रसाद मिश्र, तहसीलदार दिग्विजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार यादव, सीएचसी अधीक्षक कातिब अंसारी, चिकित्सक अलोक कुमार, सहित पुलिस और तहसील प्रशासन के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ