व्यापार मण्डल डीह की जन सेवा बनी लोगों की जुबा पर चर्चा का विषय
हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
डीह / रायबरेली, 03 मई, 2020 ‘‘ऐ खुदा यूँ रात में कोई रोया न करें, करिश्मा कर दे कोई भूखा सोया न करें’’ लाक डाउन के कारण देश संकट के दौर से गुजर रहा है। वैश्विक महामारी ने अपने पाँव पसारे और गरीब, मजदूरों को खाने के एक-एक निवाले के लिए तरसना पड़़ा, किन्तु भारत वंशियों ने अनेकता में एकता का परिचय देते हुए अपने सभ्यता अनुसार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पात्र लोगों के मध्य खाद्य सामग्री, लंच पैकेट व राशन सामग्री वितरित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इसी क्रम में समाजसेवा के रूप में एक नाम आता है डीह व्यापार मण्डल के अध्यक्ष पवन अग्रहरि का। पवन अग्रहरि प्रधानमन्त्री नरेन्द्री मोदी जी द्वारा घोषित किये गये लाकडाउन के प्रथम दिन से ही जरूरतमंदों के बीच अपने सहयोगियों के साथ मिलकर राशन वितरित कर रहे हैं। श्री अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमन्त्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ जी जनता के हितों के लिए नित नये कदम उठा रहे हैं, इन्हीं के सफल प्रयासों से ही हम कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ रहे हैं और सफलता के पथ पर अग्रसर हैं। श्री अग्रहरि ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोराना वायरस को एकता के बल पर जीता जा सकता है। यह समय राजनीति का नहीं वरन एक मंच पर आकर अनेकता में एकता का परिचय देते हुए सोशल डिस्टेसिंग के जरिए इस महामारी को जड़ से उखाड़ फेंकना है, अभी तक इस गम्भीर वायरस की दवा नहीं इजाद हो पाई है, इसलिए लाकडाउन एवं सोशल डिस्टेन्सिंग के बल पर ही हम सुरक्षित रह सकते हैं। श्री अग्रहरि ने कहा कि सबसे गम्भीर समस्या उस वर्ग के लिए है जो रोज कमाकर अपना व परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। श्री अग्रहरि ने समाज के उन समाजसेवियों को साधुवाद दिया जो गरीबों की मदद दिल खोलकर कर रहे हैं। व्यापार मण्डल डीह के पदाधिकारियों द्वारा निःस्वार्थ भाव से की जा रही जनसेवा चर्चा का विषय बनी है। उल्लेखनीय है कि आज व्यापार मण्डल डीह द्वारा कोटवा, गोंसाई का पुरवा, सीतापुर, रोखा आदि क्षेत्रों में जरूरतमंदों के मध्य राशन वितरण किया गया। राशन वितरण करने वालों में मुख्य रूप से सत्येन्द्र सिंह, राजेन्द्र अग्रहरि, नन्द कुमार पाल, शिव प्यारे अगहरि, मो0 चांद, तनवीर, सोनू अंसारी, उमेश सोनी, रमेश यादव, विनय शुक्ला, मनीष मोदनवाल, रिंकूल अग्रहरि, हीरा सोनी, बबलू आदि का लोग रहे।

0 टिप्पणियाँ