सुल्तानपुर -ज्येष्ठ मास के प्रथम एवं द्वितीय मंगलवार की भांति तीसरे मंगलवार को भी गोमती मित्र मंडल ने जनमानस एवं जरूरतमंदों के बीच में हनुमान जी के प्रसाद स्वरूप रोट एवं सब्जी का वितरण किया,गोमती मित्रों ने प्रातः ७:०० बजे से ही सीता उपवन स्थित सीता रसोई में प्रसाद की तैयारी शुरू कर दी थी और ठीक १:०० बजे प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी शुरू कर दिया था,जनमानस में भी हनुमान जी के प्रसाद को पाने की एक ललक थी और सभी लोगों ने माध्यम बने गोमती मित्रों को इसके लिए आशीर्वाद भी दिया।।प्रसाद वितरण में रूद्र प्रताप सिंह मदन,अजय प्रताप सिंह,अजय वर्मा,दाऊजी,आदित्य शुक्ला, ऋषि,सोनू सिंह,श्याम,रवि,संतोष आदि का योगदान सराहनीय रहा।
0 टिप्पणियाँ