प्रवासी युवक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

प्रवासी युवक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा
संवाददाता बीकापुरअयोध्या
   थाना  बीकापुर क्षेत्र में 16 दिन पूर्व  को सूरत से आए गंडई  पूरेलाला में 25 वर्षीय युवक की होम क्वांरटाइन के दौरान मौत होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर, मृतक युवक का लिया नमूना! जो जांच के लिए केंद्र पर भेजा जाएगा।बताया जाता है कि बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंडई के मजरा लाला का पुरवा निवासी राम नाथ यादव पुत्र स्व.राम बहादुर जो 10 मई को सूरत गुजरात से लांक डाउन के दौरान आया था और होम क्वांरटाइन किया गया था।सूत्र के मुताबिक अचानक सोमवार को उसकी मौत हो गई।वही उसकी मौत की सूचना निगरानी समिति के माध्यम से बीकापुर पुलिस को होते ही सीओ बीकापुर कोमल प्रसाद मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक बीकापुर इंद्रेश कुमार यादव पुलिस टीम के साथ पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल और मृतक का नमूना लेकर परीक्षण कराने के लिए जांच केंद्र भेजा गया है।प्रवासी की मौत को लेकर ग्रामीण सहमे हुए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चलेगा।इसके पहले लोगों का कयास लगाया जाना निर्थक होगा।फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वही स्वास्थ्य टीम अधीक्षक बीकापुर हातिव अंसारी के नेतृत्व में पहूचकर नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। चिकित्सक रामनाथ की देखरेख में दहसंसकार मंगलवार को किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ