सेना के जवान अरुण यादव का निधन अपूरणीय क्षति- धर्मेंद्र यादव



सेना के जवान  अरुण यादव  का निधन अपूरणीय क्षति- धर्मेंद्र यादव










अमेठी ।गत दिनों क्षेत्र के पिण्डोरिया गॉव निवासी जवान अरुण कुमार यादव के आकस्मिक निधन की जानकारी मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने शोक जताते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की ।
अमेठी के गॉव पिण्डोरिया निवासी अरुण कुमार यादव सेना में भर्ती होकर नागालैंड में देश सेवा करते हुए शहीद हुए ।जवान के आकस्मिक निधन पर सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई व पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया है ।गौरतलब रहे कि अरुण यादव के पिता सत्यदेव यादव भी सेना में रहकर देश की सेवा करते हुए शहीद हुए थे।
देश के लिये सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले इस परिवार की शहादत को कभी भुलाया नही जा सकता है !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ