संदिग्ध परिस्थित में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या


दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज


रिपोर्टर--- महमूद अहमद


 फूलपुर --- इफको पुलिस चौकी अंतर्गत बीरकाजी गाँव मे मंगलवार दोपहर में एक छात्रा ने अपने घर के अंदर हुक के सहारे फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली जानकारी होते ही परिजनों में हड़कम्प मच गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत बीरकाजी गाँव मे राजेन्द्र कुमार विश्वकर्मा  कानपुर के निवासी है विगत कई वर्षो से बीरकाजी गांव में ही प्राइवेट विद्यालय चलाते है उनके दो बच्चे है उकनी पुत्री शिवांगी 13 वर्ष जो कक्षा 7 पास कर इस वर्ष कक्षा 8 में प्रवेश किया है। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह खाना खाने के बाद कमरे में टीवी देख रही थी दोपहर करीब एक बजे अचानक वह कमरे अंदर ही रस्सी के सहारे हुक में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली ।कुछ देर बाद उसका छोटा भाई कमरे में गया तो उसको हुक में लटकता देख शोर मचाया जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पाकर इफको चौकी प्रभारी राम केवल यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवा कर कब्जे में लेकर लिखापढ़ी करने के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया उक्त छात्रा फांसी पर क्यों झूली इश्का कोई कारण नही पता चल सका ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ