नहाने गए युवक की नदी में डूबने से हुई मौत । घर में मचा कोहराम ।
संजय यादव संवाददाता प्रतापगढ़ /दैनिक अक्षय मेल ।
प्रतापगढ़ जनपद में आज सई नदी में नहाने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में डूब जाने से मौत हो गई ।आरिफ पुत्र आस मोहम्मद उम्र 20 वर्ष अचलपुर थाना कोतवाली नगर आज दोपहर को खीरी बीरपुर के पास सई नदी में नहाने के लिए अपने साथियों के साथ गया था वह नदी में नहा ही रहा था कि एकाएक संदिग्ध ढंग से नदी में डूबने लगा और जिससे उसकी मौत हो गई जब वह डूब रहा था तो साथियों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन असफल रहे साथियों ने हल्ला गुहार मचाया जिससे आसपास के लोगों ने उसकी लाश को बाहर निकाला सूचना पाकर पहुंची कोतवाली नगर के जेल चौकी प्रभारी ने उसकी लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रतापगढ़ भेज दिया है वही मौत की इस खबर को सुनकर उसके घर वालों में कोहराम मच गया लोगों का रो कर बुरा हाल हो गया है ।

0 टिप्पणियाँ