शारदा देवी हत्याकाण्ड के 3 अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल लाठी बरामद !
अनिल यादव ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़/ दैनिक अक्षय मेल !
प्रतापगढ़ ! जनपद में आज पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह के निर्देश पर कन्धई पुलिस को दिनांक 21.05.2020 को हुए शारदा देवी हत्याकाण्ड के 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लाठी बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 21.05.2020 को सायं करीब 05:30 बजे थानाक्षेत्र कंधई के ग्राम नरायणपुर में गांव के ही राम अचल यादव पुत्र महेश यादव जो शौच से घर वापस आ रहे थे, से पास के गांव के अजीत कुमार वर्मा पुत्र संतराम वर्मा के परिवालों से आबादी की जमीन पर कूड़ा डालने के विवाद को लेकर मारपीट हो गयी। बचाव के लिए रामअचल यादव के शोर मचाने पर उसके परिवार के राम अवध यादव पुत्र ब्रम्हादीन, ओम प्रकाश यादव पुत्र राम सहाय, ललिता यादव पुत्री धनीराम, उमा यादव पुत्री रामचन्दर यादव, शारदा देवी पत्नी धनीराम व धनीराम पुत्र ब्रम्हादीन घटना स्थल पर पहुंचकर बीच-बचाव करने लगे। इस पर विपक्षीगण द्वारा इन्हें भी लाठी-डण्डों से मारापीटा गया। इस मारपीट में शारदा देवी, धनीराम, राम अचल व रामअवध को काफी चोटें आयीं। जिन्हें इलाज हेतु सीएचसी कोहड़ौर लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें प्रयागराज अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रयागराज पहुंचने पर चिकित्सकों द्वारा शारदा देवी को मृत घोषित कर दिया तथा शेष लोगों का इलाज होने लगा। इस सम्बन्ध में वादी लालमणि यादव पुत्र राम अवध यादव नि0 नरायणपुर थाना कंधई के तहरीर पर मु0अ0सं0- 168/20 धारा 147, 148, 307, 302, 323, 504, 506 भादवि का अभियोग संतराम आदि 10 व्यक्ति नामजद तथा कुछ व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह द्वारा उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये कड़े निर्देश के बाद हरकत में आई पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुरेन्द्र प्रसाद द्विवेदी व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री रमेश चन्द्र के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विपीन कुमार सिंह मय हमराह द्वारा आज मुखबिर खास की सूचना पर उक्त मुकदमें से सम्बन्धित 3 अभियुक्त संतराम, अजय कुमार व आकाश उपरोक्त को उनके घर ग्राम भुसुन्डी से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 02 लाठी बरामद किया गया। उक्त मुकदमें से सम्बन्धित अन्य अभियुक्तों के भी गिरफ्तारी का प्रयास निरन्तर जारी है।

0 टिप्पणियाँ