राजबहादुर पटेल हत्याकाण्ड के 05 अभियुक्त गिरफ्तार

राजबहादुर पटेल हत्याकाण्ड के 05 अभियुक्त गिरफ्तार

 सन्जय यादव संवाददाता प्रतापगढ़ /दैनिक अक्षय मेल समाचार  ।


प्रतापगढ़ जनपद में  अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए  पुलिस अधीक्षक ने जहां कमर कस ली है  और अपराधियों को पकड़ने का दिशा निर्देश दे दिया है  वहीं इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह के कुशल निर्देश पर जनपद के संग्रामगढ़ पुलिस को दिनांक 22.05.2020 को हुए राजबहादुर पटेल हत्याकाण्ड के 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 22.05.2020 को सायं करीब 03:00 बजे थानाक्षेत्र संग्रामगढ़ के ग्राम मुरैनी में गांव के ही एक पक्ष के राजबहादुर पटेल पुत्र श्यामलाल पटेल, लालती पुत्र श्याम लाल, सुनील पुत्र श्यामलाल, रेखा पत्नी राजबहादुर, संदीप पुत्र राधेश्याम, अमरजीत पुत्र राधेश्याम, सुमन पत्नी अमरजीत व दूसरे पक्ष के हरिनरायण सिंह, हरिप्रताप सिंह पुत्रगण संगम सिंह, मनीष, मनोज पुत्रगण हरिनरायण आदि के बीच नाली के विवाद को लेकर दोनो पक्षो में मारपीट हुई। इस मारपीट में राजबहादुर पटेल को गम्भीर चोटें आयी जिन्हे इलाज हेतु सीएचसी संग्रामगढ़ ले जाया गया। जहां प्रथम उपचार के बाद इन्हें एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान राजबहादुर पटेल की मृत्यु हो गयी। इस सम्बन्ध में वादी शिवराजा देवी पत्नी राधेश्याम पटेल नि0 मुरैनी थाना संग्रामगढ़ के तहरीर पर मु0अ0सं0- 79/20 धारा 147, 307, 302, 308, 452, 323, 504, 506, 427 भादवि का अभियोग हरिनरायण सिह आदि 12 व्यक्ति नामजद के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
  पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह द्वारा उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये कड़े निर्देश दिए थे आज अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री दिनेश कुमार द्विवेदी व क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री जगमोहन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना संग्रामगढ़ के प्रभारी निरीक्षक श्री तुषार दत्त त्यागी मय हमराह द्वारा  मुखबिर खास की सूचना पर उक्त मुकदमें से सम्बन्धित 05 अभियुक्त हरिनरायण सिंह, हरिप्रताप सिंह, राजवती, मनोज सिंह, मनीष सिंह उपरोक्त को उनके घर ग्राम मुरैनी से गिरफ्तार किया गया। उक्त मुकदमें से सम्बन्धित अन्य अभियुक्तों के भी गिरफ्तारी का प्रयास निरन्तर जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ