मैजिक चालक की संदिग्ध है दशा में मौत परिजन हत्या की जता रहे आशंका ।
उदय शंकर यादव रानीगंज /दैनिक अक्षय मेल ।
प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र के हरनाथपुर ग्राम सभा के शिव प्रकाश दुबे मुंबई में रहकर मैजिक डाला चलाता था वह कुछ दिन पहले मुंबई से मैजिक डाला रिजर्व बुकिंग लेकर बस्ती जिले में आया था कल शाम को एक अज्ञात युवक ने परिजनों को फोन पर सूचना दी की जिला अस्पताल प्रतापगढ़ में ड्राइवर शिव प्रकाश दुबे व उसकी मैजिक गाड़ी खड़ी हुई है जिसमें ड्राइवर शिव प्रकाश दुबे की मौत हो गई थी ड्राइवर की संदिग्ध हालात मैं हुई मौत से परिजनों को हत्या की आशंका लग रही है फिलहाल पुलिस ने मैजिक को कब्जे में ले लिया है एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस का कहना है कि कोरोना जांच के बाद परिजनों को ड्राइवर का शव मिल सकता है ड्राइवर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।
0 टिप्पणियाँ