अनिल यादव ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ /दैनिक अक्षय मेल ।
प्रतापगढ़ । जनपद के पट्टी कोतवाली के अंतर्गत उडैया डीह मोड़ पट्टी के हनुमान मंदिर के पास ही रोड मार्किंग कर रही गाड़ी के बॉयलर में आग लगाने के कारण गाड़ी में रखा सिलेंडर एकाएक फट गया जिससे गाड़ी में आग लग गई बता दें कि इस्सार कंपनी के अंतर्गत यह रोड बन रहा था और उसकी मार्किंग हो रही थी जैसे ही पट्टी - उडैया डीह तिराहे पर मार्किंग करने वाली गाड़ी के बॉयलर में आग लगाई गई वैसे ही सिलेंडर में आग लग गई सिलेंडर में आग लगने से आग विकराल रूप से चारों तरफ फैल गई जिससे आसपास की दुकानों में भी लाखों का नुकसान हुआ आग लगने के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया स्थिति काफी भयावह हो गई थी स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया लेकिन असफल रहे सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।
0 टिप्पणियाँ