भूख से बेहाल न हो "पंचशील अन्नदान बैंक" मोबाइल सेवा रायबरेली जनता के लिए समर्पित - रोहित चौधरी



दैनिक अक्षय मेल समाचार रायबरेली
नीलम ब्यूरो


रायबरेली! 
कोरोना महामारी लॉकडाउन के चलते रायबरेली शहर में कोई भी भूख से बेहाल न हो इस एक मकसद के साथ  "पंचशील अन्नदान बैंक" मोबाइल सेवा रायबरेली जनता के लिए समर्पित हैं ।
इसी क्रम में अनवरत आज भी 12/04/2020 को बहुजन शक्ति संघर्ष वाहिनी ,विश्व दलित परिषद एवं एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन (रायबरेली) के संयुक्त प्रयासों से बहुजन मूवमेंट के वालिंटियर रोहित कुमार चौधरी एवं राजेश कुरील जी के संचालन में कांशीराम कॉलोनी,रतापुर,गोराबाजार,नया पुरवा,बड़ा घोसियाना,कृष्णा नगर, अमरीशपुरी कॉलोनी व
आसपास के असहाय गरीब,वृद्धा, दिहाड़ी मज़दूरों को अन्नदान किया गया।

फूल सिंह,जितेंद्र कुमार, विनय कुमार सरोज, विनोद कुमार, आशीष कुमार गौतम, मुकेश चंद गौतम, अशोक कुमार, एवं रामदयाल जी के द्वारा आज के पंचशील अन्नदान बैंक में अपना अंशदान किया गया। जिनके चलते असल ज़रूरतमन्दों के पास अन्नदान पहुचा हैं।

आज,अन्नदान के पैकेजिंग से लेकर शहर भर में घूम-घूमकर, अन्नदान करने में विजय कनौजिया एवं शुभम चौधरी जी का विशेष योगदान रहा हैं ।

#पंचशील_अन्नदान_बैंक आपकी सेवा में 24x7 समर्पित

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ