शुकुल बाजार अमेठी। को रोना वायरस ने देशभर मे अपना कहर बरपा रखा है। और इस महामारी से लड़ने के लिए प्रशासन मैदान में उतरकर रात दिन जंग लड़ रहा है तो वही ग्राम प्रधान भी अपने ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को इस महामारी के संकट से बचाने के लिए मैदान में उतर कर कोरोना से जंग लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। विकासखंड शुकुल बाजार के ग्राम सभा मवैया रहमत गढ़ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगदीश पाल अपने ग्राम पंचायत के सभी ग्रामीणों को इस महामारी से बचाने के लिए गांव के गलियों व नालियों को सैनिटाइज करवाया जा रहा है। उनका कहना है इस समय देश संकट से जूझ रहा है और कर व्यक्त की जिम्मेदारी बनती है। सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने कर्तव्यों का निर्वाह करें और लाक डाउन का पालन कर और घरों से बे वजह ना निकले तभी इस महामारी से जीता जा सकता है।

0 टिप्पणियाँ