दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर- बाजार में मास्क की कमी होने के कारण भाजपा नेत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी सविता श्रीवास्तवी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, समाज सेविका के आवाहन पर सविता श्रीवास्तव ने अपने घर पर ही सिलाई मशीन द्वारा सिलाई करके मास्क बनाने का मुहिम शुरू कर दी हैं।मास्क बनाकर जिले के गरीबों व कोरोना से लड़ रहे समाज सेवियों को निःशुल्क वितरण कर रही हैं।रेखा बरनवाल ने कहा कि यह घर का बनाया हुआ मास्क है शुद्ध सूती के कपड़े का है,जो आसानी से साफ कर के कई बार इस्तेमाल किया जा सकता है।हमारे यहां बनी हुई मास्क को सेनीटाईज करके सभी गरीबों को कोरोना महामारी से बचाव करने के लिए मुफ्त में दिया जा रहा है।सविता श्रीवास्तव ने कहा कि किसी को मास्क की आवश्यकता हो तो रेखा बरनवाल से संपर्क कर सकता है।सविता श्रीवास्तव ने कहा की रुकना नहीं है,थकना नहीं है ,कोरोना को भारत से भगाना है,हमारे देश के सभी नागरिकों को सुरक्षित रखना है।
0 टिप्पणियाँ