नीलम ब्यूरो रायबरेली
दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र
डीह / रायबरेली ।। डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव के समीप बाग में बकरी चराने को लेकर दो समुदायों के बीच मारपीट होने लगी किसी ने असलहे से फायरिंग कर दी जिससे एक व्यक्ति के पैर में छर्रे लग जाने से घायल हो गया गोली चलने की आवाज के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सी एच सी डीह भेजा है जानकारी के अनुसार
ग्राम पुरे मेडई मजरे मऊ गांव किनारे रियासत की बाग है जिसमे गांव के हंसराज व राम सजीवन बकरी चरा रहे थे तभी अचानक बकरी रियासत के खेतों में चली गयी जिसको लेकर दोनो समुदाय के लोग आपस मे भिड़ गये और मारपीट होने लगी मारपीट मे एक पक्ष के सवेन्द सुनीता सूरज को मामूली चोट लगी तभी किसी ने असलहे से फायरिग कर दी और गोली इलियास के पैर में लग गयी गोली चलने की आवाज से गांव मे भगदड मच गयी सूचना पर पहुँची पुलिस ने गोली लगने से घायल इलियास को इलाज के लिए डीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहाँ उसका इलाज चल रहा है और मौके से एक खाली कारतूस का खोखा बरामद हुआ है।थानाध्यक्ष जे पी यादव ने बताया की दो पक्षो मे विवाद हुआ था जिसमे गोली लगने से इलियास घायल हुआ है मामले की जांच की जा रही है

0 टिप्पणियाँ